पुलिस की मौजूदगी में दुआरी तालाब से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण  

रीवा। रीवा हुजूर तहसील क्षेत्र के ग्राम दुआरी तालाब में किए गए अवैध निर्माण को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हटा दिया गया. कई पक्के और कच्चे मकान ढहाए गये. पूर्व में नोटिस दी गई थी उसके बाद भी लोगो ने अपना अतिक्रमण नही हटाया. जिसके बाद गुरूवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने मकानो को गिरा दिया. कार्यवाही के दौरान स्थानीय लोगो ने विरोध किया लेकिन पुलिस के चलते विवाद की स्थित नही बनी, समझाइश के बाद सभी मान गये. आनन-फानन घरो का सामान बाहर निकाल कर रखा पूरी गृहस्थी सडक़ पर आ गई.

कार्यवाही के दौरान 23 से ज्यादा मकान को हटाया गया उनके द्वारा तालाब की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था कार्रवाई के दौरान आक्रमणकारियों द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध भी किया गया और आरोप भी लगाए गए. इस पूरी कार्यवाही के संबंध में तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दुआरी तलाश की भूमि पर लगभग 23 मकान बने हुए थे, जिसमें राजस्व न्यायालय से 2023 में कार्रवाई हो चुकी थी और उच्च न्यायालय ने निर्देशित किया था कि जितनी भी ऐसी जल संरचना है जहां पर अवैध निर्माण या कब्जा किया गया हैं वहां से सभी हटाने का निर्देश दिया गया था. तहसीलदार ने बताया कि इसी कड़ी में आज दुआरी तालाब का अतिक्रमण हटाया गया, जहा 23 घरों के निर्माण किए गए थे. जिसे पुलिस की मौजूदगी में हटाने की कार्यवाही की गई.

Next Post

एनसीएल की अमलोरी परियोजना में धूं-धूं कर जला पानी टैंकर, मची अफरा-तफरी

Thu Mar 12 , 2026
सिंगरौली। जिले में एनसीएल की अमलोरी परियोजना क्षेत्र में आज दिन गुरुवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पानी टैंकर होलपैक डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें दूर […]

You May Like