दक्षिण अफ्रीका के चार तथा वेस्टइंडीज के नौ सदस्य स्वदेश रवाना: आईसीसी

दुबई 11 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाडी और परिवार के पांच सदस्य तथा वेस्टइंडीज दल के नौ सदस्य अपने-अपने देशों के लिए प्रस्थान हो चुके है। आईसीसी की ओर से आज अपराह्न दी गई ताजा अपडेट में खिलाड़ियों के रवाना होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी और उनके परिवार के पांच सदस्य फ्लाइट पकड़ चुके हैं और घर जा रहे हैं, उनके बाकी सभी 29 सदस्य अगले 24 घंटों में निकलने वाले हैं। वहीं वेस्ट इंडीज के दल में से, नौ सदस्य स्वदेश रवाना हो चुके हैं, जबकि बाकी 16 अगले 12 घंटों में भारत से जाने वाली उड़ानों में बुक हैं।

उन्होंने कहा कि हम इन अचानक आई यात्रा में रुकावटों की वजह से रहने की जगह समेत सभी एक्स्ट्रा लॉजिस्टिक्स मैनेज कर रहे हैं और आईसीसी फिर से दोनों सदस्यों, उनके खिलाड़ियों, परिवारों और स्टाफ को उनके सब्र के लिए धन्यवाद देता है।

 

Next Post

​पंचायत की लचर व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,पूर्व जनपद सदस्य ने पंचायत परिसर में कचरा फेंक जताया विरोध

Wed Mar 11 , 2026
सौसर: रामाकोना ग्राम पंचायत में बुधवार को उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पूर्व जनपद सदस्य सुमन पातुरकर और सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने पंचायत की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्थाओं से नाराज पातुरकर परिवार अपने घर से कचरे से […]

You May Like

मनोरंजन