खाद्य सुरक्षा टीम ने किया मिठाई की दुकानों का निरीक्षण

जबलपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत होली के त्यौहार को देखते हुये रविवार को भी मिष्ठान्न विकय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मावा, घी, पनीर जैसे दुग्ध उत्पादों में मिलावट की पहचान हेतु मौके पर ही यूरिया, डिटर्जेंट तथा स्टार्च एवं शक्कर की जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाई तथा नमकीन आदि का निर्माण तथा संग्रहण स्वच्छ परिवेश में करने, ढंक कर रखने तथा अधिक मात्रा में मिठाइयों का निर्माण नहीं करने के निर्देश खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं को दिये गये।
इन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को किये गये निरीक्षण में आईटीआई पाटन रोड़ स्थित रूपाली स्वीट्स से मावा एवं बेसन सेव, त्रिमूर्ति नगर स्थित अग्रवाल स्वीट्स से गुझिया एवं रसगुल्ला, ग्राम मझगवां स्थित शिवम स्वीट्स से बेसन लड्डू और नमकीन, सिहोरा स्थित आकाश डेयरी से मावा, विजय स्वीट्स से चकली और सलौनी, खोवा मण्डी जबलपुर में मुकेश खोवा भण्डार से खोवा, सरावगी खोवा भण्डार से खोवा, रोहित खोवा भण्डार से खोवा, जितेन्द्र पेड़ा भण्डार से खोवा और खोवा पेड़ा, मेडिकल स्थित बडकुल मिष्ठान्न भण्डार से मावा एवं नमकीन, बीकानेर स्वीट्स से खोवा बर्फी एवं नमकीन, गोराबाजार स्थित आर्यन स्वीट्स से खोवा बर्फी तथा गुप्ता स्वीट्स से सलौनी के नमूने लिये गये।

Next Post

गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता : जनपद की टीमों ने दिखाया दम, पनागर रही अव्वल

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: देशी और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा रविवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के खेल परिसर में जिला स्तरीय गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर विजेता रही टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत पनागर की टीम […]

You May Like

मनोरंजन