रविवार को भी दुबई में उड़ानें बाधित, इंदौर के कई लोग अब भी फंसे

इंदौर: दुबई में जारी तनाव के कारण भारत आने वाली कई उड़ानें निरस्त होने से इंदौर के जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और अन्य यात्री प्रभावित हुए हैं. शनिवार को कुछ लोगों की वैकल्पिक व्यवस्था से वापसी हो गई, लेकिन शहर के कई नागरिक अब भी रविवार को भी दुबई में फंसे हुए हैं. सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि, नियमित उड़ानें शुरू न होने से अनिश्चितता अब भी बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के शिक्षाविद पंकज विरमाल के साथ दुबई गए समूह के कुछ सदस्य भारत लौट आए हैं, जबकि उनके साथ गए अन्य लोगों की वापसी अभी शेष है, वे दुबई में ही ठहरे हुए हैं. वहीं, पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित पूर्व देपालपुर विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल गु्रप), पिंटू छाबड़ा (सी-21) तथा गोलू पाटनी का समूह अब भी दुबई में फंसा हुआ है. नव भारत प्रतिनिधि को पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि वह जहां रुके हुए हैं, वहां पर चारों तरफ धमाकों की आवाजें आ रही हैं, यहां खौफ का माहौल बना हुआ है.
उन्होंने दुबई से जारी संदेश में देश के गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय हालात के चलते उड़ान संचालन प्रभावित है और बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की वापसी अटकी हुई है. केंद्र सरकार समन्वय कर शीघ्र वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि लोग सुरक्षित लौट सकें. उन्होंने यह भी कहा कि सभी इंदौरी नागरिक सुरक्षित स्थानों पर हैं और भारतीय दूतावास के संपर्क में बने हुए हैं, लेकिन परिजनों में स्वाभाविक चिंता है. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उड़ान सेवाएं सामान्य होने के बाद शेष यात्रियों की वापसी की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

इनर व्हील क्लब ने रखा सेवा कार्यों का विवरण

Mon Mar 2 , 2026
सीहोर। इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, समाज में जागरुकता लाना भी है. मातृशक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए कार्य करना है. उक्त विचार इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने कहे. रोटरी क्लब के अध्यक्ष […]

You May Like

मनोरंजन