चंदन नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क में निगम द्वारा केवीएट दायर

इंदौर: नगर निगम पश्चिम क्षेत्र को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू करने वाला है. नगर निगम ने सड़क निर्माण में कोई बाधा ना आए, इसके लिए हाईकोर्ट में आज केवीएट दायर कर दी जाएगी. साथ ही महापौर ने अधिकारियो को उक्त सड़क बाधक हटाने और निर्माण शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अभी तक की सबसे बड़ी सौगात शहर को चंदन नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क की दी जाने वाली है. उक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है. सड़क निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसलिए नगर निगम द्वारा आज हाईकोर्ट में केवीएट दायर कर दी जाएगी. ध्यान रहे कि चंदन नगर से नंदन नगर, नगीन नगर से होते हुए कालानी नगर चौराहे तक करीब तीन किलोमीटर लंबी और 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है.

यह सड़क करीब 30 साल से बनने की राह देख रही थी, मगर नगर निगम महापौर भार्गव ने उक्त सड़क का बनने का लक्ष्य तय किया था. उक्त सड़क 20 करोड़ की लागत से निर्मित होगी. महापौर ने राज्य सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक से सड़क निर्माण को लेकर हर अड़चन दूर कर सभी विभागों से निगम को अनुमतियां दिलवाई. आज शहर के पश्चिम क्षेत्र में एक जीवन रेखा सड़क की सौगात मिलने जा रही है तो उसके पीछे सिर्फ महापौर का एक सूत्रीय अभियान है.

तीन सौ बाधक हटाने की कारवाई जल्द ही
चंदन नगर से एयरपोर्ट रोड के जोड़ने वाली सड़क में करीब 3 सौ अतिक्रमण और बाधक है, जिनको हटाने का काम दो से तीन दिन में नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया जाएगा. बाधक हटाने के साथ ही सड़क निर्माण के लिए नर्मदा, ड्रेनेज लाइन डालने और शिफ्टिंग का काम भी शुरू होगा.

तीन शिफ्टों में सड़क निर्माण के आदेश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को तय निर्माण एजेंसी को रात और तीन तीन शिफ्टों में निर्माण करने की योजना बनाने के आदेश दिए हैं. महापौर ने कहा कि जल्दी निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी करें

Next Post

एनीमिया बीमारी की रोकथाम जागरूकता से संभवः पटेल

Wed Feb 18 , 2026
इंदौर: समाज में एनीमिया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई. इस रथ को इंदौर में भ्रमण के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस वर्ष अभियान रथ इंदौर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों […]

You May Like