किसके सिर सजेगा ताज, प्रत्याशियों का भाग्य हुआ कैद

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव:  2512 अधिवक्ताओं ने डाले वोट
मतदान करने  दिखा उत्साह, वोट डालने लगी लंबी लाइन

जबलपुर: जिला अधिवक्ता संघ की नयी कार्यकारिणी के लिए सोमवार को कुल 3000 मतपत्रों में से 2512 अधिवक्तागणों ने अपने मतों का उपयोग किया। वोटिंग करने अधिवक्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। वोटिंग करने लंबी लाइन लगी हुई थी। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर रही। प्र्रत्याशियों का भाग्य कैद हो गया है।  कुल 3000 मत पत्र जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर द्वारा जारी किये गये थे जिसमें से 2512 मतदाताओं ने विभिन्न पदों हेतु अपने अपने प्रत्यार्शियों के समर्थन में मतदान किया शेष 488 मतपत्रों पर समस्त प्रत्याशियों की उपस्थिति में 488 मतपत्रों की गिनती कर मतदान पेटी में सील चस्पा लगाकर उपस्थित प्रत्याशियों के हस्ताक्षर कराकर मतदान पेटी में सुरक्षित रखें गयें एवं समस्त पदाधिकारियों की मतपेटियाँ भी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सील चस्पा लगाकर सील बंद किया गया। मतपेटियाँ जिला सत्र न्यायालय  के स्ट्रॉग रूम में सुरक्षित रखी गई है।

सुरक्षा का रहा सख्त पहरा
इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने परिसर और आसपास सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रखे। इसके लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, जबकि 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने गेट नंबर 4 से प्रवेश दिया जा रहा है और 3 नंबर गेट से निकासी दी गई।
74 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य
मुख्य चुनाव अधिकारी सम्पूर्ण तिवारी और उप चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी के अनुसार टोटल 74 प्रत्याशी मैदान रहें। इसमें अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए 5 और महिला पद के लिए 3 उम्मीदवार हैं। सचिव पद के लिए 7 और सहसचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 और पुस्तकालय सचिव के लिए 7 तथा कार्यकारिणी के कुल 7 पदों के लिए 38 प्रत्याशी है।
 सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला मतदान
जिला अधिवक्ता संघ जलबपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी सम्पूर्ण तिवारी उप मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि  जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक मतदान हुआ मतदान के समय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय जैन एवं अन्य न्यायधीश के साथ हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष, म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद् के सदस्य, अपील समिति के सदस्य मतदन केन्द्र में उपस्थिति में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराया गया। तरूण रोहितास, अर्पित तिवारी, प्रदीप जैन, पी.पी बधोलिथी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, नितिन शर्मा, पंकज तिवारी, उमाशंकर रावत निजामुद्दीन, संजय उसरेठे, नरेन्द्र सिसोदिया, नरेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र अहिरवार, प्रदीप आदि की चुनाव सम्पन्न कराने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई ।

Next Post

जहां सुनी जाती फरियाद, वहीं लगी अतिक्रमण की बाढ़

Tue Mar 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email गढ़ा थाने के सामने सजे मटके-मिट्टी बर्तन वाले           जबलपुर: उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा पुलिस थाने के सामने मुख्य द्वार पर ही मिट्टी बर्तन-मटके एवं चाय पान नाश्ते वालों का कब्जा है। मंजर यह […]

You May Like