जीरा पानी पीने के फायदे

जीरा को हम सभी मसाले के तौर पर भोजन में तो काफी प्रयोग करते हैं, लेकिन कुछ लोग जीरा की चाय और इसके पानी का भी सेवन करना पसंद करते हैं। क्योंकि इनके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी आपसे दूर रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जीरा में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, यह एंटीऑक्सीडेंट अच्छा स्रोत है .

शरीर को करे डिटॉक्स

उबले हुए जीरे का बचा हुआ पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण, गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

इम्यूनिटी बनाए मजबूत

अगर आप सुबह खाली पेट उबले हुए जीरा के पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। क्योंकि यह दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह आपको सर्दी-जुकाम, मौसमी एलर्जी आदि से बचाने में मददगार है।

पेट के लिए है लाभकारी

जिन लोगों का पाचन कमजोर है और पेट संबंधी समस्याओं जैसे पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग आदि से परेशान रहते हैं उनके लिए उबले हुए जीरा का पानी बहुत लाभकारी है। साथ ही अगर आप भोजन के 15 मिनट बाद इसका सेवन करते हैं, तो यह भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

वजन घटाने में करे मदद

इसके सेवन सिर्फ आपका पाचन में ही सुधार होता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। जिससे आपको तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। यह शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में भी मदद करता है और आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी लाता है।

त्वचा को रखे हेल्दी

शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर और रक्त को शुद्ध कर जीरा का पानी त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे कील-मुंहासे और एलर्जी आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा में निखार भी आता आता है।

इन सभी स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए बस आपको 1 छोटा चम्मच जीरा को 250ml पानी में तब तक उबालना है, जब तक पानी थोड़ा कम न हो जाए, फिर इसे छान लें और शहद मिलाकर पिएं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 15 अगस्त 2024

Thu Aug 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पंचांग 15 अगस्त 2024:- रा.मि. 24 संवत् 2081 श्रावण शुक्ल दशमीं गुरूवासरे प्रात: 6/0, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 9/55, वैधृति योगे दिन 1/14, गर करणे सू.उ. 5/33 सू.अ. 6/27, चन्द्रचार वृश्चिक 9/55 से धनु, पर्व- पुत्रदा एकादशी व्रत, […]

You May Like