भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम ने मंत्री और महापौर से की भेंट; व्यापारिक हितों के लिए मिला पूर्ण समर्थन

​भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी चुनावी विजय के पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेताओं, प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भविष्य की कार्ययोजनाओं और व्यापारिक हितों पर चर्चा की गई।

​वरिष्ठ नेताओं से मिला शुभकामनाओं का संबल

​चैंबर की पूरी टीम ने प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी और भोपाल महापौर मालती राय से मुलाकात की।

​मुलाकात के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष गोविंद गोयल और उनकी पूरी टीम को जीत की बधाई दी। नेताओं ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि

​व्यापारिक हितों की रक्षा और व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शासन और प्रशासन सदैव चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मजबूती से खड़ा है।

​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

​इस गरिमामयी भेंट के दौरान गोविंद गोयल के साथ चैंबर की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे,

​उपाध्यक्ष आदित्य मनिया एवं अरविंद जैन

​मंत्री: सुनील जैन ‘बीन’, संजीव जैन ‘गेहूं’ एवं अजय देवनानी

​कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी

​कार्यकारिणी सदस्य, वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अनिल मिश्रा, मनोज साहू ‘कल्लू’, आदित्य सिंघई, कमल भंडारी, सचिन जैन ‘सच्च’, जवाहर कोटवानी और स्मिथ जैन।

​इसके साथ ही विशेष रूप से विनोद जैन (एम.पी.टी.) और अशोक सिंघई ने भी उपस्थित होकर टीम का उत्साहवर्धन किया।

Next Post

एम्स कल्याणी में सड़क सुरक्षा माह, ड्राइविंग कौशल है; सुरक्षा आदत: पद्मश्री प्रो डॉ बी.के.एस. संजय बोले

Wed Feb 4 , 2026
देहरादून। एम्स कल्याणी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष प्रो. डॉ. वाई.के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय (अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी), प्रो. डॉ. अरविंद सिन्हा (निदेशक, एम्स कल्याणी), आशीष मौर्य (एसपी, रानाघाट पुलिस जिला) सहित अन्य अतिथि उपस्थित […]

You May Like