
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में शुक्रवार रात्रि मचे बवाल के बाद हुई लाठीचार्ज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दो पुलिसकर्मी सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ाते हुए एक पत्रकार को धमकी देते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। मामले की शिकायत सीधे आईजी से की गई थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए ओमती थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जोगिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है और आरक्षक हरिओम को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पत्रकार विलोक पाठक द्वारा शिकायत की गई थी जिसके बाद एक्शन लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई मामले में आगे की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
