मुरैना लूटकांड का आरोपी निकला सायबर ठग

मुरैना: नेशनल हाइवे 44 पर 10 दिन पूर्व लूट हुई थी। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में ओवरटेक कर गाड़ी को रोका, इसके बाद कार चालक की आंख में मिर्च पाउडर झोंका और रूपयों से भरा बैग लेकर मौके से गायब हो गये। फरियादी पुलिस के पास पहुंचा और स्वयं को व्यापारी बताया। 19 लाख रूपये की लूट की शिकायत की। जांच में जो सामने आया, पुलिस उसे सुनकर चौंक गयी। यहां फरियादी व्यापारी नहीं बल्कि लोगों के साथ ठगी करने वाला सायबर फ्रॉड निकला। सायबर फ्रॉड के मामले में यूपी में वह जेल भी जा चुका है। वहीं, ड्राइवर जो स्वयं को पीडि़त बता रहा था। वह हकीकत में वहीं लूट का आरोपी निकला। उसमें अपने मास्टरमाइंड ट्रैवल्स मालिक के साथ मिलकर हाइवे पर लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 18 लाख 50 हजार रूपये, मोबाइल और कार भी बरामद किये है।
पहले लूट की शिकायत और झूठ का खुलासा
‎ नेशनल हाईवे 44 (आगरा रोड) पर सेल्स‎ टैक्स बैरियर से दो-तीन किमी दूर लूट हुई। फरियादी आगरा (उप्र) निवासी‎ अमन चौधरी ने सराय छोला पुलिस को बताया कि वह गुना में आलू व्यापारी है। ‎वह गुना निवासी अपने मुनीम व दोस्त बंटी किरार और ड्राइवर हर्ष ‎धाकड़ के साथ किराए की कार से 19 लाख रुपए नकद ‎लेकर गुना से आगरा जा रहा था। तीनों गुना से रात करीब 9 बजे रवाना ‎हुए थे। अमन के अनुसार, रात 2.46 बजे छोटा टोल पार करने के बाद‎ सफेद स्विफ्ट कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया और टक्कर मार दी। ‎कार रुकते ही दूसरी कार में आए 5-6 बदमाश उतरे। मिर्च पाउडर फेंककर‎ मारपीट की। पिस्टल दिखाकर बैग में रखे नकदी, जरूरी कागजात ‎और चार मोबाइल लूट ले गए।‎ सिकरौदा नहर के पास घटना इतनी जल्दी में हुई कि कुछ समझ नहीं पाए। पुलिस ने तीन संयुक्त टीम गठित की। इसमें सिविल लाइन, क्राइम ब्रांच और बानमौर पुलिस शामिल थी।

Next Post

ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च के निर्माण का समर्थन किया

Mon Feb 2 , 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन, डीसी में दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च (स्मारक द्वार) के निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन किया है। ट्रंप ने रविवार को एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आर्च “सबसे बड़ा” हो […]

You May Like