बीमारी से त्रस्त महिला ने की खुदकुशी

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढागर में रहने वाली एक महिला ने बीमारी से त्रस्त होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सतपाल भूमिया 23 वर्ष निवासी गांधीग्राम बुढागर ने सूचना दी उसकी मझली बहन शिवानी भूमिया की शादी ग्राम भेडा निवासी राजाराम भूमिया के साथ 1 वर्ष पूर्व हुई है। बहन शिवानी पिछले 1 माह से मायके में रह रही है। बहन को मानसिक समस्या एवं बीमारी थी।

जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा था। शिवानी बीमारी से काफी परेशान थी। रविवार को वह तथा उसके माता पिता काम करने गये थे, घर पर शिवानी अकेली थी, शाम 4-45 बजे चाचा के लडके उमेश भूमिया ने बताया कि शिवानी ने घर में पंखे से साडी बांधकर फांसी लगा ली है। घर आया तो देखा के घर के कमरे में लगे पंखे में बहन शिवानी 27 वर्ष साड़ी बांधकर फांसी पर लटकी मिली।

Next Post

सडक़ हादसों में पांच घायल

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पाटन पुलिस ने बताया कि रामकिशोर ठाकुर निवासी ग्राम महुआखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वासन पाटन तेंदुखेड़ा रोड पर तेंदुखेड़ा तरफ से आ रही सफेद […]

You May Like