2 किलो 384 ग्राम गांजे के साथ आरोपी पकड़ाया

इंदौर:छत्रीपुरा पुलिस को हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है. गंगवाल बस स्टैंड से एक युवक को 2 किलो 384 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है.छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की रात को गंगवाल बस स्टैंड पर हॉट स्पॉट और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी.

इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके सफर बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय राहुल पिता उपेश सौदागर, निवासी लाबरिया भैरू के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं. मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

अग्रवाल समाज का प्रथम सनातनी सामूहिक महायज्ञ

Sat Jan 24 , 2026
छतरपुर। सराय रोड स्थित स्टेट मिलन गार्डन में नगर अग्रवाल समाज द्वारा शुक्रवार को प्रथम सनातनी सामूहिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में सर्वजातीय 12 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधकर नया जीवन आरंभ किया। कार्यक्रम में […]

You May Like