जबलपुर: केंट थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक जालसाज बुजुर्ग से आशीर्वाद लेने के बाद सोने की सवा तोला की चेन चुराकर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम मंगनलाल रजक 75 वर्ष निवासी गली नम्बर 11 सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 1 बजे घर के पास खड़ा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 32 वर्ष आकर उससे बोला कि मैं सदर में सुनार की दुकान खोल रहा हूं.
पंडित जी ने कहा कि किसी धोबी से आशीर्वाद ले लेना, ऐसा कहते हुये उसे 1100 रूपये दिया और उसके गले की पहनी चेन उतरवा कर पैसे के साथ रखकर थैले में रखने के लिये कहा तो उसने अपना लाल रंग का थैला उक्त व्यक्ति को दे दिया, जिसने पैसे और सोने की चेन अपने हाथ से थैले में रख दिया। उसने उक्त व्यक्ति को आशीर्वाद दिया, उक्त व्यक्ति यह कहते हुये चला गया कि थैला आलमारी में रख दो । उसने थैले में हाथ डालकर देखा थेले में 1100 रूपये रखे थे सोने की सवा तोला वजनी चेन गायब थी उक्त अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
