अग्रवाल समाज का प्रथम सनातनी सामूहिक महायज्ञ

छतरपुर। सराय रोड स्थित स्टेट मिलन गार्डन में नगर अग्रवाल समाज द्वारा शुक्रवार को प्रथम सनातनी सामूहिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में सर्वजातीय 12 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधकर नया जीवन आरंभ किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक ललिता यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बेटियों की पालकी में हाथ लगाकर भावुक क्षणों के साथ उन्हें विदा किया। विधायक ललिता यादव ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर विधायक ने नगर अग्रवाल समाज की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह आयोजन समाज में समरसता, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

 

 

Next Post

नशेड़ी से परेशान ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, डीजे, गाली-गलौज से पढ़ाई हो रही प्रभावित

Sat Jan 24 , 2026
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा के ग्रामीण शुक्रवार 23 जनवरी को नशे के आदी एक व्यक्ति की हरकतों से तंग आकर एसपी कार्यालय पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने लिखित आवेदन सौंपकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का एक […]

You May Like

मनोरंजन