डोडा में सड़क दुर्घटना में दस जवानों की मौत, दस घायल

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 10 जवानों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

उपराज्यपाल ने कहा कि दुर्घटना में घायल 10 जवानों को उपचार के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा और उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।

Next Post

उधमपुर प्रमुख आवागमन केंद्र के रूप में उभरेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

Thu Jan 22 , 2026
उधमपुर, 22 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को उधमपुर से नागरिक हवाई सेवाओं के संचालन की प्रगति की समीक्षा की और घोषणा की कि उधमपुर के वायु सेना स्टेशन के भीतर एक अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग के साथ नागरिक उड़ानें शुरू की जायेंगी। एक […]

You May Like