भारतीय खेल प्राधिकरण ने 26 खेलों में 323 सहायक कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 26 खेलों में 323 सहायक कोच पदों की खाली जगहों को भरने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे हैं। इन सहायक कोचों को देश भर के अलग-अलग क्षेत्रीय और नेशनल सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस या प्रशिक्षण केंद्रो पर नियुक्त किया जायेगा। उन्हें लेवल 6 – 35400-112400/- रुपये पे बैंड II (9300-34800/- रुपये ग्रेड पे 4200/- रुपये) के अनुसार सैलरी और भत्ते मिलेंगे। जिन खेलों में सहायक कोचों की आवश्यकता है, वे इस प्रकार हैं:- एथलेटिक्स में (28 पद), तीरंदाजी (12), बैडमिंटन (16), बास्केटबॉल (12), मुक्केबाजी (19), कैनोइंग (7), साइकिलिंग (12), तलवारबाजी (11), फील्ड हॉकी (13), फुटबॉल (12), जिमनास्टिक (12), हैंडबॉल (6), जूडो (6), कबड्डी (6), खो खो (2), रोइंग (11), सेपक टकरा (3), शूटिंग (28), तैराकी (26), टेबल टेनिस (14), ताइक्वांडो (11), टेनिस (8), वॉलीबॉल (10), भारोत्तोलन (10), कुश्ती (22) और वुशू में (छह) पद।

ये पदों के योग्य उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा, महिलाओं के लिए 33प्रतिशत आरक्षित है। प्रत्येक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल है और इस पद के लिए जरूरी योग्यता साई एनएसएनआईएस, पटियाला या किसी अन्य मान्यता प्राप्त भारतीय/विदेशी यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा या उसके बराबर की डिग्री या ओलंपिक / पैरालंपिक्स / एशियन गेम्स / वर्ल्ड चैंपियनशिप में कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स के साथ हिस्सा लेना या उस खास डिसिप्लिन में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता होना अनिवार्य है।

Next Post

दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने महाराष्ट्र केसरी को 6–3 से हराया, प्रो रेसलिंग लीग 2026 में बेहतरीन बढ़त

Sat Jan 17 , 2026
नोएडा 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा इनडोर स्टेडियम में 16 दिवसीय प्रो रेसलिंग लीग 2026 खेल के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक खेले गए दंगल मैच में दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने अपने पहले मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी को 6–3 से हराकर सशक्त […]

You May Like