बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन:रायसेन जिले में इंदौर से रीवा जा रही एक निजी यात्री बस में आग लग गई।घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जिसमें बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

नजदीकी एक ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी बीच ड्रायवर और क्लीनर फरार हो गए।कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रायसेन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Next Post

मप्र में भी शुरू होगा प्रगति पोर्टल, विकास कार्यों की निगरानी को मिलेगा नया आयाम : सीएम डॉ मोहन यादव

Wed Jan 14 , 2026
भोपाल:विकास कार्यों की सतत, प्रभावी और परिणामोन्मुखी निगरानी के लिए केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रगति पोर्टल अब मध्यप्रदेश में भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रगति पोर्टल आज राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सशक्त समन्वय का एक प्रभावी मंच बन चुका है, जिससे योजनाओं […]

You May Like