अरुणाचल प्रदेश के लिए रविशंकर, चुघ होंगे भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

भाजपा के महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

 

सूत्रों के अनुसार ये नेता एक दो दिन में ईटानगर जाएंगे और विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है और विधायक दल का नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

Next Post

मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Tue Jun 11 , 2024
नयी दिल्ली,11 जून (वार्ता ) डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला।   डाॅ. मांडविया आज सुबह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कार्यालय श्रम शक्ति भवन पहुंचे तो श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा तथा मंत्रालय के अन्य […]

You May Like