पत्नी, सास और बेटे को कार कुचलकर मारने का प्रयास

पति के खिलाफ मारपीट की एफआइआर दर्ज करा कर लौट रही थी महिला

महिला ने आरोपी अरविंद परिहार से ग्वालियर में मुलाकात के बाद शादी की थी

ग्वालियर:शनिवर-रविवार की दरम्यानी रात एक ठेकेदार ने कार से अपनी पत्नी, बेटा और सास को कुचलकर मारने का प्रयास किया है। आरोपी ने लगभग डेढ वर्ष पहले ही शादीशुदा महिला से लव मैरिज की थी। महिला उसके खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कराकर लौट रही थी। तभी आरोपी ने 3 को कार से कुचलने का प्रयास किया। इस बीच उसने लगभग 3 बार कार को बैक किया।तभी एक राहगीर ने अपनी कार में बीच में अड़ा दी। जिससे आरोपी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया। घटना में आरोपी कार चालक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है।

वहीं महिला की मां और बेटे को भी चो टआई है। खबर मिलने के बाद आधी रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना सिरोल थाना इलाके की है।पति को छोड़ा, अरविंद से दोस्ती फिर शादी की जानकारी के मुताबिक झांसी के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट (30) करीब दो साल पहले अपने आठ साल के बेटे मयंक के साथ पति को छोड़कर ग्वालियर आई थी। यहां उसने अपना ब्यूटी पार्लर खोला था। इस दौरान उसकी मुलाकात सिरोल के अरविंद परिहार से हुई थी। अरविंद ने खुद को ठेकेदार बताया था। दोनों में दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ साल पहले अरविंद और नंदिनी ने लव मैरिज की और साथ रहने लगे।
मारपीट की शिकायत कर थाने से लौट रही थी
शादी के कुछ दिनों बाद अरविंद नशे में नंदिनी से मारपीट करने लगा। पिछले तीन दिन से दोनों के बीच जमकर विवाद हो रहा था। शनिवार रात नंदिनी ने मामले को सुलझाने के लिए अपने पिता बृजमोहन केवट और मां सुखदेवी को बुलाया। उनके सामने ही अरविंद ने नंदिनी से मारपीट की। जिसके बाद वह रात करीब 1 बजे घर से सिरोल थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची थी।

Next Post

पुलिस का जलवा देख बनी थी फर्जी महिला एसआई

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कोरोना काल में सिलवाई थी वर्दी सीधी :शहर में एक महिला फर्जी थानेदार के रूप में सामने आई जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। […]

You May Like

मनोरंजन