हजीरा और थाटीपुर में छात्राओं ने फांसी लगाकर दी जान

ग्वालियर: दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित न्यू प्रेम नगर और थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।अकेली थी छात्रा, दी जान हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित न्यू प्रेम नगर में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि न्यू प्रेम नगर चार शहर का नाका निवासी 18 वर्षीय कामिनी नरवरिया पुत्री टीसी नरवरिया उम्र 18 साल एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा है। बीती रात उसके परिजन ललितपुर रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और घर की देखरेख के लिए कामिनी को छोड़ गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे कामिनी के बुआ का बेटा अमित घर पर पहुंचा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किस कारण के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।

सप्लीमेंट्री आई डिप्रेशन में थी छात्रा, लगा ली फांसी
थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने बीती रात किचिन में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता आज तड़के चला जब परिजन किचिन में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर निवासी बीस वर्षीय पायल सिंह पुत्री अंगद सिंह बारहवीं कक्षा की छात्रा है और उसकी सप्लीमेंट्री आई थी। दो दिन पहले उसका पेपर था, लेकिन उसने एग्जाम नहीं दिया था। बीती रात उसने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब परिजन किचिन में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सप्लीमेंट्री आने के बाद से ही छात्रा गुमशुम चल रही थी, उससे बात करने का प्रयास परिजनों ने किया था, लेकिन वह किसी से बात नहीं कर रही थी।

Next Post

तिघरा जलाशय, जलालपुर एवं मोतीझील प्लांट का महापौर ने किया निरीक्षण

Tue Jun 11 , 2024
ग्वालियर: महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए तिघरा जलाशय के साथ ही मोतीझील वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं 160 एम एल डी जलालपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल की उपलब्धता एवं सप्लाई से संबंधित जानकारियां […]

You May Like