‘डियर कॉमरेड’ रीमेक अफवाह पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘डियर कॉमरेड’ रीमेक में काम करने की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने साफ किया कि अब वह ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस करना चाहते हैं।

‘धड़क 2’, ‘फोन भूत’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी रीमेक में अपनी कास्टिंग की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। सिद्धांत ने साफ किया कि अब वह रीमेक फिल्मों के बजाय ओरिजिनल कंटेंट पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस साल 2019 की तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बना रही है और इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ प्रतिभा रांता लीड रोल में होंगी।

Next Post

‘तुम हम सबके लिए बेहद खास’, चचेरे भाई ईशान की शादी में भावुक हुए ऋतिक रोशन

Sat Jan 3 , 2026
Hrithik Roshan ने नए साल पर चचेरे भाई ईशान रोशन (ईशु) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने ईशान को ‘असाधारण इंसान’ बताया और उनकी विनम्रता में छिपी ताकत की तारीफ की। सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने नए साल की शुरुआत पर अपने चचेरे भाई ईशान रोशन (जिन्हें […]

You May Like