बाइक तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र अंतर्गत स्कीम-78 में पुराने कॉलेज विवाद की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी गौरीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि रात होटल कोणार्क के पास दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो था.

इसी दौरान एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिलों में जमकर तोड़फोड़ कर दी. सूचना मिलते ही लसूड़िया थाने से सहायक उप निरीक्षक सुनील यादव और आरक्षक आनंद जाट मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया.

पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने की हिदायत दी, लेकिन वह पक्ष मौके से चला गया और थाने पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई. मौके से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर फरार तीन अन्य साथियों को तलाश कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सूरज बोरियाले, शुभम अहिरवार, राज झा, रितेश चौहान और नितिन चौरसिया शामिल हैं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

30 किमी पैदल चलकर एसडीएम कार्यालय पहुँचे ग्रामीण, सडक़ निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue Dec 30 , 2025
ब्यावरा: मलावर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पनियारा आश्रम मार्ग की हो रही बदहाली तथा इससे आवागमन में राहगीरों को होने वाली दिक्कतों को लेकर सोमवार को आश्रम से पैदल चलकर बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने ब्यावरा एसडीएम कार्यालय आकर सडक़ निर्माण को लेकर ज्ञापन सौपा.गौरतलब है कि मलावर क्षेत्र में […]

You May Like