दो बाइक की आपस में भिड़ंत, एक की मौत दो घायल

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर में एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया। जहां दो बाइक की आपस में भिंडत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार लोडकिया निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं सामने बाइक पर सवार व्यक्ति और मृतक के साथ सवार व्यक्ति घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रेवली देवली गिरदौडा के बीच रविवार दोपहर में सडक़ हादसा हुआ। मृतक व्यक्ति लोडकिया निवासी बताया जा रहा है। वही उसके साथ बाइक पर मुकेश पिता धन्नालाल बाछड़ा निवासी लोडकिया सवार था। जिसका फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सामने बाइक पर सवार अरविंद पिता प्रभुलाल कुमावत निवासी अल्हेड गंभीर घायल हुआ। जिसे जिला अस्पताल से डॉक्टर ने गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया। फिलहाल मृतक व्यक्ति के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया। जहां पर मृतक के परिजनों के आने के बाद मृतक की पहचान कोमल सिंह पिता मांगीलाल निवासी लोड़किया मनासा उम्र 40 वर्ष होना पाया गया।

Next Post

मौसम का मिजाज बदला, कुछ देर हुई बुंदाबादी 

Sun Jun 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email झाबुआ। शहर सहित अंचलवासी पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान थे। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार दोपहर बाद शहर सहित आस पास तेज हवाएं चलने लगी […]

You May Like

मनोरंजन