यादव तुलसी शालिग्राम विवाह में हुए शामिल

भोपाल, 12 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवउठनी ग्यारस पर मालवीय नगर युवा सदन में तुलसी शालिग्राम विवाह में शामिल हुए।
डॉ यादव ने श्री हरि और माँ तुलसी से प्रदेशवासियों के जीवन को सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने माता तुलसी की मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर धूप, सिंदूर, चंदन, पुष्प अर्पित कर नैवैद्य का भोग लगाया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि देवउठनी ग्यारस भगवान श्री विष्णु के 4 महीने की निद्रा से जागरण का प्रतीक है। यह त्यौहार कार्तिक शुक्ल ग्यारस तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा की जाती है और उनके विवाह का आयोजन किया जाता है। देवउठनी ग्यारस के दिन विशेष मंत्रों का जाप कर भगवान विष्णु और माता तुलसी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

Next Post

लावारिस मिली नवजात बच्ची , मझौली पुलिस जांच में जुटी 

Tue Nov 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज मझौली 12 नवंबर।मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनिया टोला में सुबह एक लावारिस नवजात बच्ची मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची को अरहर के खेत में फेंके जाने की सूचना मिलते ही […]

You May Like

मनोरंजन