लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है।

आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां आयोजित इंडिया समूह की महारैली में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद विपक्ष को खत्म करके लोकतंत्र को खत्म करना है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दम पर देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक लोकतंत्र का खून बहाया जा रहा है। विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है।

श्री गोपाल राय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले का मुकाबला करने के लिए इंडिया समूह तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का विकल्प इंडिया समूह तैयार है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यह देश एक नया इतिहास रचने के लिए आपसे कुर्बानी मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भी देश ‘करो या मरो’ के मुहाने पर खड़ा है। अगला दो महीना लोकतंत्र बचाने का समय है। आज अगर हम चुप रहे तो आने वाली पीढी हमसे इसका हिसाब मांगेगी। इस तानाशाही का एक ही समाधान आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

आप नेता ने आह्वान किया कि इस बार ऐतिहासिक मतदान करके तानाशाह को हरायेंगे।

 

Next Post

भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी

Sun Mar 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की रविवार को यहां जारी नौवीं सूची में केवल एक ही नाम घोषित किया […]

You May Like

मनोरंजन