दिल्ली विधानसभा के शीतकाली सत्र के दौरान प्रदूषण के मुद्दे पर श्वेतपत्र जारी करे रेखा सरकारः यादव

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से आगामी विधानसभा सत्र के दौरान प्रदूषण के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र पांच जनवरी से शुरू हो रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली विधानसभा के पांच जनवरी से शुरू होने वाले चार दिवसीय शीतकालीन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गंभीर और खतरनाक प्रदूषण पर एक श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी का प्रदूषण बेकाबू क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र और मानसून सत्र की तरह शीतकालीन सत्र भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झूठी वाहवाही और दिखावटी बहस का मंच न बनकर रह जाए। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली की सफाई व्यवस्था हो, प्रदूषण हो, परिवहन व्यवस्था हो, स्वच्छ जल, यमुना सफाई सहित 2500 रुपये मासिक महिलाओं को देने के जनता से जुड़े विषय पर रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

Next Post

डीजीपी सहित अन्य से जवाब तलब, टीआई की वेतन वृद्धि रोकने का मामला

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने एक थाना प्रभारी की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने पर रोक लगा दी है। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने विभागीय जांच के साथ रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही एकलपीठ ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव, डीजीपी और आईजी भोपाल को नोटिस […]

You May Like