विदेश नीति को आकार देने में अटलजी की अहम भूमिका: मेवाड़ा

सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में एक सक्रिय भूमिका निभाई.

उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि अटल जी ने पौखरण परमाणू विस्फोट कर दुनिया को चौंका दिया था. पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में करारा जबाव पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने ही दिया था. लाहौर बस यात्रा से अटलजी ने शांति का संदेश भी दुनिया को दिया था. वाजपेई राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे.

गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में बूथ स्तर पर हर्षोउल्लास से मनाई गई. मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने अटल चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा,विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने भाजपा जिला कार्यालय में अटल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही देश को सुपर पावर बनाने का कार्य किया है. देश में उद्योगों की क्रांति भी अटल के कार्यकाल में शुरू हुई है.प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रदेश के सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ गए है. प्रधानमंत्री अटलजी ने ही अयोध्या में कारसेवा का शुभारंभ किया था और श्रीराम मंदिर हमारे सामने है. नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर ने कहा कि अटलजी के भाषण कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करते थे अटलजी ने नगरीय प्रशासन नगर पालिकाओं को अनेक अधिकार दिए थे जिन को लाभ आज देश की जनता को मिल रहे है.

कार्यक्रम में मोहन चौरसिया, अशोक सिसोदिया, रवि नागले, राजकुमार गुप्ता, विपिन सास्ता, सुदीप प्रजापति, नरेन्द्र राजपूत, लखन चौरसिया, लोकेंंद्र वर्मा, विजेंद्र परमार, गोपाल सोनी, आशुतोष त्यागी, आशीष पचौरी, रोहित यादव, अजय पाल, प्रदीप गौतम, रवि पारे, ब्रजमोहन सोनी, राहुल राय, आदि मौजूद रहे.

 

 

Next Post

स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Fri Dec 26 , 2025
सागर। जैन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं जैन पब्लिक स्कूल का संयुक्त वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी रमेश चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक आरएसके भोपाल प्राचीश जैन, उपसंचालक डॉ. आशुतोष गोस्वामी एवं डीईओ अरविंद जैन रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमंत सेठ उदयचंद जैन ने की. कार्यक्रम […]

You May Like