सांवेर की सभी पंचायतों में सीसी रोड, नाली और ड्रेनेज सुविधा होगीः सिलावट

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम पंचायत ढाबली में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण किया. यह नवनिर्मित सीसी रोड़ भारत माता प्रतिमा लाल गेट से कैलोद कांकड सुभाष दायमा के घर तक है.लोकार्पण के दौरान मंत्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा की सभी पंचायतों में सीसी रोड, नाली और ड्रेनेज की सुविधा होगी, इससे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका होगी.

उन्होंने आगे बताया कि 305 करोड़ रुपये की लागत से कनाडिया और धनखेडी में एसटीपी प्लांट का कार्य चल रहा है और ड्रेनेज की लाईन डल रही है. इस सीसी रोड़ से ढाबली, मांगलिया, कैलोदहाला, रामपिपलिया, गारी पिपलिया सहित अन्य ग्राम पंचायतों को लाभ होगा और जल-मल निकासी की समस्याओं से निजात मिलेगी. इस अवसर पर पार्षद राकेश सोलंकी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मानसिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय पप्पु शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन जागीदार, पवन तिवारी, ढाबली पंचायत सरपंच अन्तिमबाला यादव, जितेन्द्र डोडिया, बब्लू यादव विक्की यादव सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Next Post

एक करोड़ यात्रियों की क्षमता का एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

Tue Dec 23 , 2025
इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट के विकास को लेकर सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट परिसर में सांसद शंकर लालवानी की पहल पर एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य यात्रियों को हो रही असुविधाओं का समाधान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा […]

You May Like