खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025 बनेगा मध्यप्रदेश का ओलंपिक, 27 खेलों में दिखेगी युवा प्रतिभा

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025: मध्यप्रदेश का ओलंपिक को लेकर प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 10 से 31 जनवरी 2026 तक होगा और पहली बार खेल विभाग व सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे।

चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला, संभाग और राज्य स्तर तक चलेगी। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएँ 10 से 15 जनवरी, जिला स्तर 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तर 21 से 25 जनवरी और राज्य स्तरीय मुकाबले 28 से 31 जनवरी तक होंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि यूथ गेम्स में उभरने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य टीम चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस महाआयोजन में कुल 27 खेल शामिल होंगे। पहली बार पारंपरिक खेल पिट्टू और रस्साकशी को भी जगह दी गई है, वहीं महिला और पुरुष क्रिकेट भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। राज्य स्तरीय मुकाबले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में प्रस्तावित हैं। मंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा और मध्यप्रदेश को खेलों में नई पहचान दिलाएगा।

Next Post

ध्वज पताकाओं के साथ निकली विशाल शोभायात्रा साधु संतो के साथ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए धर्मप्रेमी

Sun Dec 21 , 2025
ब्यावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सकल हिंदू समाज द्वारा रविवार को वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भव्य धर्मसभा के आयोजन के साथ ही नगर में विशाल प्रभावी शोभायात्रा निकाली गई. ध्वज पताकाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा काफी […]

You May Like