सीएम डॉ यादव ने बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गोवा मुक्ति दिवस की दी शुभकामनायें

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आज़ादी के संघर्ष में अमिट प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाता रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने गोवा को पुर्तगाली पराधीनता से मुक्त कराने के आंदोलन में भाग लेने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को स्मरण किया। उन्होंने कामना की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे।

Next Post

कुलगुरु से अभद्रता करने वाले कर्मचारी पर गिरेगी गाज

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बुधवार शाम औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारी संजय यादव ने कुलगुरु के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इस गंभीर मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कर्मचारी संजय यादव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् […]

You May Like

Play sound