ढाका/नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) भारत ने सुरक्षा की स्थिति का हवाला देते हुए बंगलादेश में राजशाही और खुलना में अपने वीजा आवेदन केंद्र अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं, लेकिन ढाका केंद्र में काम फिर से शुरू कर दिया है।
यह कदम बुधवार को भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च करने के कारण उठाया गया। वीजा केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय वीजा आवेदन के राजशाही और खुलना केंद्र गुरुवार को बंद रहेंगे। जिन आवेदकों ने गुरुवार को आवेदन जमा करने के लिए समय-सीमा निर्धारित किए हैं, उन्हें बाद की तारीख में समय दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में भारत के पांच वीजा आवेदन केंद्र हैं-ढाका, खुलना, राजशाही और चटोग्राम तथा सिलहट।
