ग्वालियर मेले में महिला पहलवान भी दिखाएंगी दांव पेच

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में इस बार महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल 23 से 25 जनवरी तक होगा।ग्वालियर मेले में महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। महिला दंगल में 50, 55, 60 व 65 किलोग्राम वर्ग की महिला पहलवान भाग लेंगीं। पुरुष पहलवानों की जिला, संभाग व राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगितायें भी होंगीं। वहीं महिलाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग और विभिन्न वजन वर्ग में कुश्ती प्रतियोगितायें होंगीं। इनकी तिथियाँ निर्धारित कर दी गई है। साथ ही संभाग के सभी जिलों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिले के अखाड़ा, क्लब एवं प्रशिक्षण केन्द्रों से जुड़े पहलवानों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रेरित करने के लिये पत्र भेज दिए गए हैं।

मेला में आयोजित होने जा रहे दंगल के नोडल अधिकारी एवं जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि पुरुष पहलवानों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 से 20 जनवरी तक आयोजित होने जा रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 45, 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 व 86 किलोग्राम वर्ग में होगी। पुरुषों की संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 व 86 किलोग्राम वर्ग में 21 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी।मेले में पुरुष पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। इसमें राज्य भर के 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 व 86 किलोग्राम वर्ग के पहलवान अपने दाँव-पेंच दिखायेंगे

Next Post

रेंजर के साथ मार-पीट करने वालों पर मामला दर्ज

Tue Dec 16 , 2025
सीधी:जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में अवैध उत्खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना दिनांक 11 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 7:30 बजे बनास नदी के स्थानीय घाट की बताई जा रही है, जो सोन घड़ियाल […]

You May Like