एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए दो और ट्रेनर डीए62 विमान

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के बेड़े में दो और ट्रेनर डीए62 विमान शामिल हो गये हैं।

ये विमान महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित कंपनी के फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन में रहेंगे जहां कैडेट के प्रशिक्षण में इनका इस्तेमाल किया जायेगा।

डीए62 विमानों का निर्माण डायमंड एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज द्वारा किया जाता है। इन दो विमानों के आने से अमरावती स्थित केंद्र में कुल 15 प्रशिक्षण विमान हो गये हैं। उसके बेड़े में एकल इंजन वाले 13 पाइपर विमान पहले से शामिल हैं।

एयर इंडिया ने पिछले दिसंबर में कुल 31 पाइपर विमानों और तीन डीए62 विमानों के ऑर्डर किए हैं।

अमरावती में हर साल 180 पायलटों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा।

 

Next Post

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

Fri Dec 12 , 2025
मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज 17.50 पैसे की गिरावट के साथ 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। वहीं बीच कारोबार […]

You May Like