जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बुधवार को शहपुरा थाने का का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।
इसके बाद थाने में पंजीबद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुये लंबित अपराधों केे निकाल के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाने में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाये। थाने के निरीक्षण उपरांत आपने थाने के बाहर परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे, उपस्थित रहे।
