एबीसीडी 3 में हीरो बनना चाहते हैं राघव जुयाल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राघव जुयाल एबीसीडी 3 में हीरो बनना चाहते हैं।

किल और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद राघव जुयाल अब एबीसीडी 3 में लीड रोल करना चाहते हैं।

हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान राघव ने खुलकर कहा, “मेरा एक सपना है। कई साल पहले मैंने एबीसीडी 2 में काम किया था तब मैं साइड में डांस कर रहा था। अब मेरा सपना है एबीसीडी 3 करना… और इस बार बीच में रहूंगा, हीरो बनकर! और जब मैं कुछ सोच लेता हूँ, तो वो होता ही है ना!”

किल में इंटेंस अवतार और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कॉमिक टाइमिंग से सबको हँसाने वाले राघव अब साबित कर रहे हैं कि वो सिर्फ डांसर नहीं, बल्कि ऑल-राउंडर एंटरटेनर हैं। अब वह जल्द ही फिल्म किंग में शाहरुख़ ख़ान और सुहाना ख़ान के साथ नज़र आएंगे, और अपने तेलुगु डेब्यू में नानी के साथ धमाका करने को तैयार हैं।

 

 

Next Post

गौवंशों के पैर, सींगों में बंधी थी रस्सी, लोडिंग वाहन समेत तीन पकड़ाए

Tue Oct 7 , 2025
जबलपुर: शहपुरा में गौवंशों का अवैध परिवाहन कर लोडिंग वाहन मेें ले जाया जा रहा था। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चालक समेत तीन को पकड़ा। वाहन में दो गौवंश भरे हुए थे जिनके पैर और सिंगों में रस्सी बंधी हुई थी जिन्हेंं क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। […]

You May Like