शुभम गोस्वामी की हिन्दू धर्म में वापसी, मंत्री सारंग की अगुवाई में चला कार्यक्रम

भोपाल। लव जिहाद के चलते दो साल तक हिन्दु धर्म से दूर रहे शुभम गोस्वामी की सोमवार को घर वापसी कराई गई. मंत्री विश्वास सारंग की अगुवाई में गुफा मंदिर में शास्त्रानुसार हिन्दू धर्म में शुभम ने घरवापसी करते हुए खुशी जाहिर की. पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ मुंडन संस्कार कराते हुए तन और मन का शुद्धीकरण किया. इसके बाद शुभम की हिन्दूधर्म में वापसी कराई गई.

शुभम ने इससे पहले अपने धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर जहांगीराबाद थाने में 20 नवंबर को तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में तीनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है. इससे पहले शुभम का नाम अमन खान रखा गया था.

मंत्री सारंग ने इस मौके पर बताया कि शास्त्रानुसार हिन्दू धर्म में शुभम की घरवापसी करवाई गई है. गुफा मंदिर में पंडितो और पुजारियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए शुद्धीकरण किया. मंत्री ने इस मौके पर कहा कि लवजिहाद के खिलाफ़ मुहिम चला रहे हैं. लवजिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकरणों में पीड़ितों की कानूनी सहायता करेंगे.

शुभम ने बताया कि करीब 2 साल पहले एक मुस्लिम लड़की के प्रेम जाल में आकर उसने लड़की के परिजनों के दबाव में धर्म परिवर्तन किया था. शुभम का आरोप है कि उस समय लड़की के परिवारी के लोगों ने षड्यंत्र कर उसके खिलाफ थाने में शिकायत की थी, जिसके चलते उसे पांच महीने के जेल में सजा भी काटनी पड़ी. शुभम का कहना है कि उसके परिवार को लड़की के परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी. इस ड़र से उसने धर्मांतरण को लेकर हामी भी भरी थी.

बता दें कि शुभम ने बीते दिनों मंत्री सारंग के सामने अपनी आप बीती बताते हुए घर वापसी की मंशा रखी थी, जिसके बाद से प्रक्रिया शुरू की गई. मंत्री के जनदर्शन में आकर शुभम ने मदद मांगते हुए अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई थी.

Next Post

21 दिसंबर से चलेगी भोपाल में मेट्रो 

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री ड़ॅा मोहन यादव ने भोपाल में 21 दिसंबर से मेट्रो के चलने का संकेत दिया है. मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी कमलापति स्टेशन या सुभाष फाटक स्टेशन पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर तैयारियां की जा रही है और पीएम मोदी इस कार्यक्रम में […]

You May Like