
शुजालपुर। शहर के सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत एक 15 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार दोपहर रेलवे पटरी पर मिला। शव शुजालपुर रेलवे स्टेशन से कालापीपल की ओर, भूगोर गांव के पास पाया गया। छात्रा के सिर पर चोट का निशान पाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार छात्रा सुबह सामान्य रूप से स्कूल पहुंची थी। स्कूल रिकॉर्ड के मुताबिक वह लगभग 11:30 बजे विद्यालय से बाहर निकली। उसे 11:30 से 12 बजे के बीच अतिरिक्त कक्षा में उपस्थित होना था, लेकिन वह किसी व्यक्तिगत कार्य का हवाला देकर स्कूल से चली गई थी। छात्रा शहर के बीटीआई परिसर स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना से विद्यालय परिसर में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
