2 करोड़ बेस प्राइस…खेलेंगे सिर्फ 4 मैच

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 सीजन के लिए केवल 4 मैचों में ही उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धता की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को आईपीएल 2026 के नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। आईपीएल 2025 में जोश इंग्लिस पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। वो अब इस सीजन में 14 में से केवल 4 मुकाबले के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उनको शामिल करना फ्रेंचाइजियों के मुश्किल का सबब बन सकता है। अब देखना होगा कि क्या इंग्लिस पर कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाएगी या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के टी20 आई में 2 शतक लगाने वाले जोश इंग्लिस ने आईपीएल नीलामी के लिए खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइस में रखा है। लेकिन महज 4 मैचों के लिए कोई फ्रेंचाइजी 2 करोड़ शायद की खर्च करे। आईपीएल 2025 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयारी में जुट गई है।

Next Post

थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय घोटाले के खिलाफ कार्रवाई में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त

Fri Dec 5 , 2025
बैंकॉक, 05 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट और प्रमुख कॉल सेंटर घोटाला नेटवर्क से जुड़ी 10 अरब बाट (31.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) से अधिक मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने एवं फ्रीज करने का आदेश दिया है। “अंतर्राष्ट्रीय घोटालेबाजों को जड़ से उखाड़ फेंकना” विषय […]

You May Like