अरहर के खेत से पुलिस ने जप्त किया गांजे का पेड़

रीवा। सेमरिया थाना अन्तर्गत अरहर के खेत में गांजे का पेड़ पाया गया. मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पीछे खेत में लगे गांजे के पेड़ को जप्त कर लिया.

मुखबिर से सूचना मिली की रामकरण चौधरी पिता लक्ष्मण चौधरी उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम चचाई थाना सेमरिया अपने घर के पीछे खेत में अवैध गांजे का हरा पेड़ लगाये हुये है. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया. नाम पता पूँछा गया तो उसने अपना नाम रामकरण चौधरी बताया. खेत की तलाशी ली गई तो खेत में अरहर की फसल के बीच में मादक पदार्थ गाँजा का एक बडा हरा पौधा लगा पाया गया. जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गाँजा का एक बड़ा पौधा जिसका कुल वजन 02 किलो 200 ग्राम कुल कीमती 10,000 रुपये का होना पाया गया. जिसे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र में करदाताओं के पैसों की बर्बादी हुई : कांग्रेस

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा के पांच-दिवसीय शीतकालीन सत्र में ‘दिल्ली के करदाताओं के पैसे की बर्बादी’ होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी सत्र के दौरान ‘नूरा कुश्ती’ में लगे रहे। दिल्ली कांग्रेस के संचार विभाग […]

You May Like