संजय गांधी अस्पताल में लगी है 7 लिफ्ट, केवल 3 चालू, 4 बंद

रीवा। श्यामशाह चिकित्सा एवं महाविद्यालय के अधीन संचालित संजय गांधी अस्पताल में मरीजों को वैसे तो अनेकों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जहां ओपीडी से लेकर आईपीडी तक वरिष्ठ डॉक्टरों का परामर्श मरीजों को नहीं मिल पा रहा. जबकि किसी भी अस्पताल की पहचान चिकित्सकों की चिकित्सा से होती है जो मौके पर मरीजों को नहीं मिल पा रही है. सिर्फ जुड़ा, ईलाज के भरोसे ही मरीजों का जीवन सौभाग्य से बच रहा है. वहीं इसके अलावा बात करें तो मरीजों को यहां पर सरकारी सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है. ना दवाईयां मिल पा रही है और न ही जांच सुविधा वहीं मरीजों को मरीजों ऊपरी मंजिलों के वार्ड तक पहुंचाने के लिए लिफ्ट सुविधा तक ओवरलोड होने से मौके पर नहीं मिल रही. जानकारी अनुसार संजय गांधी अस्पताल में वार्ड तक लाने और ले जाने के लिए यहां पर गिनती के लिए 7 लिफ्ट लगी है लेकिन रख रखाव के चलते वर्तमान में 3 लिफ्ट से ही सेवाएं शुरू है. उसमें 1 लिफ्ट तो अस्पताल स्टाफ के लिए आरक्षित है. मरीजों एवं परिजनों को वार्ड तक लाने और ले जाने के लिए केवल 2 ही लिफ्ट की सेवाएं मिल पा रही हैं जो दिन में किसी पैसेंजर ट्रेन की तरह ओवरलोड रहती है. जबकि संजय गांधी अस्पताल में संभाग भर से मरीजों का आए दिन ताता लगा रहता है. जिसमें कुछ गंभीर रोगी भी शामिल होते हैं, जिन्हें वार्ड तक पहुंचाने स्ट्रेचर मैं पड़े मरीजों को जिन्हें लिफ्ट में जगह ही नहीं मिल पाती. जिन्हें भी कुछ देर तक इंतजार करना पड़ता है जबकि उन्हें इलाज की तुरंत जरूरत होती है. लेकिन 2 लिफ्ट के चालू होने से रोगियों को वार्ड तक पहुंचने में इंतजार करना पड़ता है जबकि अस्पताल में वेडों की संख्या अनुसार 7 लिफ्ट लगवाई गई थी ताकि मरीजों को लाने और ले जाने में समय पर सुविधा मिल सके. इसके बावजूद भी मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल की अदूरदर्शिता के चलते अस्पताल में मरीजों के अनुपात में अब भी 4 लिफ्ट बंद पड़ी हुई है. जिन्हें अब तक चालू नहीं कराया जा सका अगर ऐसे ही हालात रहे तो जिन लिफ्टों से सेवाएं शुरू है. मरीजों का ज्यादा दबाव होने के चलते वह बंद हो सकती हैं? जिसका सिर्फ दोषी मेडिकल प्रबंधन होगा और पीडि़त दुआ की बजाय श्राप देते नजर आयेंगे.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की दीं शुभकामनाएं 

Thu Dec 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू हुई चीता परियोजना ने भारत में वन्यजीव संरक्षण के नए अध्याय की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like