आशीष लिमाये ने गोल्ड जीता, भारत ने पांच मेडल के साथ अभियान खत्म किया

पटाया, 04 दिसंबर (वार्ता) भारत ने बुधवार को थाईलैंड के पटाया में एफईआई एशियन घुड़सवारी चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक पांच मेडल जीतकर अपना अभियान खत्म किया।

भारतीय राइडर्स ने इवेंटिंग और ड्रेसेज प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी।आशीष लिमाये ने इवेंटिंग में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीतकर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने शशांक सिंह कटारिया और शशांक कनमुरी के साथ मिलकर इसी डिसिप्लिन में भारत को टीम सिल्वर दिलाने में भी मदद की।

आशीष लिमाये ने साई मीडिया से कहा, “यह हमारे लिए बहुत इमोशनल जीत थी क्योंकि पिछले एशियन गेम्स हमारे लिए अच्छे नहीं रहे थे। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी वापसी जैसा एहसास था और एक बड़ी राहत थी।”

लिमाये ने आगे कहा, “मेरा घोड़ा ‘विली बी डन’ 13 साल का एंग्लो-यूरोपियन है। मुझे लगता है कि उसके बिना यह गोल्ड जीतना नामुमकिन होता क्योंकि उसने सच में हमारे लिए बहुत मेहनत की और वह हमेशा यहां आने के लिए 100 प्रतिशत दे रहा था। मुझे लगता है कि उसे पता था कि हम एक चैंपियनशिप में हैं और वह सच में अलग और खास था!”

ड्रेसेज में, श्रुति वोरा ने तीन सिल्वर मेडल जीते – एक इंडिविजुअल इवेंट में, दूसरा इंटरमीडिएट फ्रीस्टाइल-I में और तीसरा टीम कैटेगरी में। उन्होंने दिव्याकृति सिंह और गौरव पुंडीर के साथ मिलकर टीम बनाई और पोडियम फिनिश हासिल किया।

फेडरेशन इक्वेस्ट्रियन इंटरनेशनेल द्वारा आयोजित, एशियन घुड़सवारी चैंपियनशिप एक कॉन्टिनेंटल इवेंट है जिसमें कई डिसिप्लिन में टॉप राइडर्स हिस्सा लेते हैं। यह कॉन्टिनेंटल मीट का दूसरा एडिशन था। भारत ने 2019 में हुए पहले मीट में हिस्सा नहीं लिया था।

16 सदस्यीय भारतीय दल – छह एथलीट, छह ग्रूम, दो कोच, एक पशु चिकित्सक और एक फेरियर – चैंपियनशिप के लिए पटाया गए थे। एशियाई इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय पदक विजेता

आशीष लिमाये – व्यक्तिगत इवेंटिंग में स्वर्ण पदक
आशीष लिमाये, शशांक सिंह कटारिया, शशांक कनमूरी – टीम इवेंटिंग में रजत पदक
श्रुति वोरा – व्यक्तिगत ड्रेसेज में रजत पदक
श्रुति वोरा – ड्रेसेज इंटरमीडिएट फ्रीस्टाइल-I में रजत पदक
श्रुति वोरा, दिव्याकृति सिंह, गौरव पुंडीर – टीम ड्रेसेज में रजत पदक

Next Post

टॉम लेथम और रचिन रविंद्र के शतक, न्यूजीलैंड ने विंडीज पर कसा शिकंजा

Thu Dec 4 , 2025
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 04 दिसंबर (वार्ता) कप्तान टॉम लेथम (145) और रचिन रविंद्र (176) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को दूसरी पारी में स्टंप्स के समय चार विकेट पर 417 रन बना लिये है और उसने कुल 481 रनों की बढ़त […]

You May Like