बलूचिस्तान में 24 घंटों में 7 धमाके: विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन और रेलवे ट्रैक को उड़ाया, BLA पर शक, क्वेटा में धारा 144 लागू

नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2025: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रदेश में बीते 24 घंटों के भीतर 7 धमाके हुए हैं। संदिग्ध विद्रोहियों ने राजधानी क्वेटा और डेरा मुराद जमाली में पुलिस चेकपॉइंट, एंटी टेररिज्म डिपार्टमेंट की गाड़ी और पुलिस पेट्रोल पोस्ट को निशाना बनाया। इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो गार्ड घायल हो गए हैं।

IED डिवाइस से उड़ाया गया रेलवे ट्रैक

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आसिफ खान ने बताया कि विद्रोहियों ने क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली मेन लाइन को उड़ा दिया। बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) डिवाइस लगाए, और जब एक ट्रेन क्वेटा स्टेशन पहुँचने वाली थी तो उन्हें उड़ा दिया गया। धमाके से ट्रैक को नुकसान हुआ और रेलवे ट्रैफिक रोक दिया गया है, जिससे राजधानी में दहशत फैल गई है।

हमलों को सुनियोजित बताया, BLA पर शक

हमलों के तुरंत बाद किसी भी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन रविवार सुबह बाइक सवार उग्रवादियों ने क्वेटा के मंजूर शहीद पुलिस स्टेशन पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आसिफ खान ने इन सभी हमलों को एक संगठित गिरोह का काम बताया। अधिकारियों का मानना है कि ये हमले बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) या उसके सहयोगी गुटों का काम हो सकते हैं। सुरक्षा बलों ने प्रांत में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और क्वेटा में धारा 144 लगा दी गई है।

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगे जाम में फंसे रहे वाहन

Mon Dec 1 , 2025
रीवा: रीवा शहर को जाम से मुक्ति नही मिल रही है, बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारी मौन है. अभी हाल ही में समान तिराहे से लेकर पडऱा रेलवे ब्रिज तक लम्बा जाम लगा था और प्रदेश के डिप्टी सीएम भी जाम में फस गये थे.जिसके बाद सीएसपी सहित थाना […]

You May Like