व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद अमेरिका ने अप्रवासन नियम कड़े किए

वॉशिंगटन, 28 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के शिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में नेशनल गार्ड के दो जवानों की मौत की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ देशों के नागरिकों को जारी किए गए असाइलम केस (शपण प्राप्त करने का अधिकार) और ग्रीन कार्ड की दोबारा जांच करने की घोषणा की हैं।

गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने इस वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध की पहचान अफगानिस्तान के निवासी रहमानुल्लाह लकनवाल (29) के तौर पर की है। यह 2021 में अफ़गानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद बाइडेन प्रशासन के दौरान शुरू की गयी नीति के तहत अमेरिका में आया था और ट्रंप प्रशासन के दौरान भा रह रहा था।

हमले के कुछ घंटों बाद अमेरिकी नागरिकता एवं आप्रवासन सेवाएँ (यूएससीआईएस ) ने समीक्षा लंबित रहने तक अफ़गानिस्तान के नागरिकों के लिए अप्रवासन अनुरोध की प्रक्रिया पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

डीएचएस ने कहा कि यह समीक्षा बाइडेन प्रशासन के तहत मंज़ूर सभी असाइलम केस पर लागू होगा, हालांकि यह साफ़ नहीं किया गया कि इसमें सिर्फ़ अफ़गानिस्तान के नागरिक शामिल हैं या फिर दूसरे देशों के लोग भी हैं।

यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ़ एडलो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर चिंता पैदा करने वाले देशों से आए लोगों को जारी किए गए सभी ग्रीन कार्ड की भी पूरी तरह से सख्ती से दोबारा जांच की जाएगी।

 

Next Post

शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय 60वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन का किया उद्घाटन

Fri Nov 28 , 2025
रायपुर 28 नवंबर ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रायपुर में 60वे पुलिस महानिदेश (डीजीपी-पुलिस महानिरीक्ष (आईजीपी) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन […]

You May Like