खदान धसकने से तीन मृत 

जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखारिया रेत खदान में रेत उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिसमे मुन्नी बाई नाम की महिला की मृत्यु होने की खबर है। जबकि महिला समेत तीन मृत हो गए हैं, 3 अन्य गंभीर हैं। घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की शंका पर मिट्टी हटाकर तलाश करने में ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना आज सुबह 11 बजे की है खदान धसकने के करीब एक घण्टे बाद खदान में दबे हुए लोगों को निकाला गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों के नाम

मुकेश पिता जगन खटीक 35 वर्ष, मुन्नी बाई पति जगन बसोर उम्र 38 साल, राजकुमार पिता कैलाश खटीक उम्र 29 साल।

 

घायलो. के नाम – खुशबू पति विनोद उम्र 25 साल, सावित्री पति अनु बसोर उम्र 35 साल, चांदनी पिता राजू बसर उम्र 20 वर्ष।

Next Post

विश्व नेताओं ने दी मोदी काे जीत की बधाई

Wed Jun 5 , 2024
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत हासिल करने पर विश्व के अनेक देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत की बधाई दी है।   संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व सभापति एवं मालदीव के […]

You May Like