राशिफल-पंचांग : 21 नवम्बर 2025

पंचांग 21 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा भृगुवासरे दिन 1/10, अनुराधा नक्षत्रे दिन 1/23, अतिगण्ड योगे दिन 11/5, वव करणे सू.उ. 6/39, सू.अ. 5/21, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- चन्द्रदर्शन, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

——————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 21 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाों का शुभारंभ होगा, वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्यक्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राजसम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा करना होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशनी से मन विचलित रहेगा, मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को साहस बना रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्ति यात्रा प्रवास के शौकीन होते हैं.

——————————————————

आज का भविष्य-शुक्रवार 21 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक परोपकारी स्वाभाव का होगा, परिश्रमी लगनशील उत्साही, और निष्ठावान होगा, पिता के साथ बैचारिक मतभेद हो सकते है, किन्तु बाद में उनके प्रति झुकाव रहेगा, कृषि, मकान, वाहन, आदि का सुख रहेगा, कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी.

——————————————————

मेष- नये मकान पर विचार होगा, किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा, आर्थिक क्षेत्र में उननति होगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पड़ेगी.

वृषभ- निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, किसी बड़े आयोजन पर विचार विमर्श होगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मिथुन- युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है, संतान के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक मामलों में सावधानी बांछनीय.

कर्क- नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, विवाद से बचना चाहिये, पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.

सिंह- रूकी योजनायें फिर शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सम्मान में कमी हो.

कन्या- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा.

तुला- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, भ्रमण मनोरंजन का योग है.

वृश्चिक- किसी की सिफारिश से रूका कार्य पूरा होगा, ऐसा कार्य बनेगा, जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी, उठाईगीरों से सावधानी रखें.

धनु- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान संबंधी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा,देशाटन वाहन सुख प्राप्त होगा.

मकर- जोखिम के कार्यो से बचें, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा, उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है.

कुम्भ- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले बदलना पडेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा.

मीन- धीमी शुरूआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, संतोष बना रहेगा.

——————————————————

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की तेजी होने की संभावना है, धान्यों के भाव में स्थिरता रहेगी, रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड़ में तेजी होगी, भाग्यांक 3421 है.

——————————————————

Next Post

छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई हो

Fri Nov 21 , 2025
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज के साथ चलती बस में हुई छेड़छाड़ की घटना न सिर्फ एक आपराधिक वारदात है, बल्कि हमारी सार्वजनिक सुरक्षा और संस्थागत लापरवाही का काला परिचय भी है. एक ऐसी खिलाड़ी जो देश का नाम ऊंचे मंचों पर रोशन करती है, […]

You May Like