बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

चंदला। थाना अंतर्गत ग्राम दुमखेड़ा में एक युवक की बिजली के करंट लगने से आज मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर को तिवारी हार में खेत पर फसलों की सिंचाई कर रहा था। अचानक बिजली चली जाने के बाद अपना पानी वाला मोटर दूसरी जगह खिसका रहा था ,खिसकाते वक्त अचानक बिजली आ गई थी, जिससे करंट लग गया, मौके पर पर कोई मौजूद नहीं था, लगभग 15 मिनट बाद लोगो ने देखा, तभी बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, और लोगों ने देखा तो तुरंत ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला लाया गया, डॉक्टर ने बताया कि करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार जनों का रो रो कर बुराहाल हो गया।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेश यादव पिता राजाभाईया यादव निवासी दुमखेड़ा रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश यादव की 3 लड़की और 1 लड़का है, जो कि अपना खेती कर अपने घर का गुजारा करता था, घटना की जानकारी मिलते ही चंदला पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रक्षा समिति ने मनाया अधिकार दिवस

Tue Nov 18 , 2025
बेगमगंज। आज मंगलवार को थाना परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का अधिकार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। थाना प्रभारी राजीव उइके के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ एवं सभी नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में केक काटकर मनाते हुए समिति के सदस्यों का सम्मान करते […]

You May Like