रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों के गायब होने से हड़कंप, तलाश के बाद होटल में खाना खाते मिले

जबलपुर‌: बरेला थाना अंतर्गत सालीवाड़ा चण्डी मोहल्ला में घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर पतासाजी की लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो दो बच्चों के परिजनों ने थाने पहुंच‌ कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बच्चों की घंटों चली तलाश के बाद बच्चे एक होटल में खाना खाते मिल गए।

इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खाना बनाने का काम करती है। दो लड़के है। बड़ा लड़का पति के साथ ग्राम कस्तूरी पिपरिया थाना शहपुरा जिला डिन्डोरी में रहता है एवं छोटा लड़का उसके साथ सालीवाड़ा चण्डी मोहल्ला में साथ रहता है। वह घरों में खाना बनाने चली गई थी। तब लड़का घर के सामने पड़ोस में रहने वाले कार्तिक के साथ खेल रहा था।

जब वह काम से घर लौटी तो लड़का घर पर नहीं था। जिसकी तलाश में आस-पडोस के लोगों के यहां एवं रिश्तेदारों के यहां पता किया। कोई पता नहीं चला। शंका है कि नाबालिग बेटे को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर लेकर कही चला गया है। इसी प्रकार एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दो बच्चे है। काम से घर लौटा तो पत्नी ने बताया कि उसका बेटा पड़ोसी के पुत्र के साथ घर के सामने खेल रहे थे जो लापता हो गए। जिनकी तलाश किए पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर लेकर चला गया है।
बर्थडे पार्टी में लेट हुए तो डांट के डर से नहीं लौटें थे
गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि तीन बच्चे लापता हुए थे जिनमें से दो बच्चों के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने तलाश की तो बच्चे एक होटल में खाना खाते मिले जिन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, बच्चे बर्थडे पार्टी में दोस्त के यहां गए थे जहां से उन्हें घर लौटने में देरी हो गई जिसके चलते उन्होंने सोचा कि परिजन डाटेंगे इसी दहशत में वह घर नहीं गए थे।

Next Post

चाकूबाजी के केस में समझौता नहीं करने पर बदमाशों ने मचाया उपद्रव

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के केस में समझौता नहीं करने पर बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए दो भाइयों से मारपीट कर धमकाते हुए घर, वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि दिव्यांशू सिंह निवासी बिलपुरा कालोनी गायत्री मंदिर के पास रांझी ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like