राशिफल-पंचांग : 16 अक्टूबर 2025

पंचांग 16 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 24 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण दशमीं गुरूवासरे दिन 1/46, आश्लेषा नक्षत्रे शाम 4/36, साध्य योगे प्रात: 7/52 तदुपरि शुभ योगे रातअंत 6/14, विष्टि करणे सू.उ. 6/16, सू.अ. 5/44, चन्द्रचार कर्क शाम 4/36 से सिंह, शु.रा.4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 16 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, पद का लाभ प्राप्त होगा, व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, वर्ष के अन्त में शत्रु कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी, किन्तु निवारण भी होगा, व्यर्थ के वाद विवाद एवं व्यय से बचने का प्रयास करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ होगा, सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में खर्च होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को उन्नति के योग हैं, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यश और सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये पुरूषार्थ का लाभ होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 16 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान चतुर और भाग्यवान होगा, दृढ निश्चयी निडर होता है, शिक्षा में अग्रणी होगा,गुरूजनों, माता पिता के प्रति श्रद्धा रखेगा.

——————————————————-

मेष- किसी नये संबंध के प्रति मन में झुकाव होगा, संयम रखकर निर्णय लें, जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग लाभकारी रहेगा.राजकीय कार्यो में यश मानसम्मान मिलेगा.

वृषभ- सामाजिक क्षेत्र में व्यस्ततायें बढ़ेगी, अभिभावकों से मतभेद संभाव्य है, खरीदी पर खर्च होगा. मित्र वर्ग मदद करेंगे, किया गया प्रयास सफल होगा.

मिथुन- व्यवसायिक जगत के अनुकूल चलने की चेष्टा करें, अत: व्यवहारिक बनें, मनोंवांछित सफलता मिलेगी. परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा.

कर्क- कार्यो में अवरोध से मन अवसादग्रस्त होगा, मधुर वाणी से लाभ होगा, मित्रता उपयोगी रहेगी, आशा से अधिक श्रम करना होगा.

सिंह- भूमि भवन के कार्यो में व्यय अधिक होगा, सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लाभ अच्छा होगा.

कन्या- निकट संबंधों की अनदेखी न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, मन में प्रसन्नता रहेगी, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, आर्थिक प्रवास होगा.

तुला- किसी नई कार्ययोजना की ओर केन्द्रित होंगे, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यो में यश मिलेगा.

वृश्चिक- बुजुर्ग व्यक्ति की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि, मनोरंजक स्थल की सैर होगी, सुखमय समाचार मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें.

धनु- लेखन, सृजन तथा रचनात्मक कार्यो में गति आयेगी, साहसिक पराक्रम बढ़ेेगा, विकास के कार्यो में सफलता, लाभ रहेगा.

मकर- निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, निराशावादी विचारों का त्याग करें, मित्र बंधुओं के सहयोग से पेंडिंग कार्य बनेंगे, व्यर्थ के विवादों से बचें.

कुम्भ- प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, नई सफलता के आसार बनेंगे, प्रतियोगिता में परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको हर्ष होगा.

मीन- धार्मिक व पारंपरिक कार्यो की ओर मन केन्द्रित होगा, रोजगार में क्षमता का लाभ होगा, रोगी की चिन्ता दूर होगी, अचानक लाभ होगा.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

कार्तिक कृष्ण दशमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी और पीले रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, हल्दी, गुड, खांड, सोना, चांदी, तेल में, तेजी होकर मंदी के झटके लगेंगे. वायदा विचार आज 2 बजकर 9 मिनिट से 15मिनिट के अंदर रूख पर व्यापार लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 2595 है.

——————————————————-

Next Post

देश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर

Thu Oct 16 , 2025
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से आई ताजा खबर ने देश के नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में एक नई ऊर्जा और उम्मीद जगा दी है. मल्लाजोलु वेणुगोपाल राव, जो भूपति नाम से मशहूर हैं, और माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं में से एक थे, ने अपने 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया […]

You May Like