चाकूबाजी के केस में समझौता नहीं करने पर बदमाशों ने मचाया उपद्रव

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के केस में समझौता नहीं करने पर बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए दो भाइयों से मारपीट कर धमकाते हुए घर, वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि दिव्यांशू सिंह निवासी बिलपुरा कालोनी गायत्री मंदिर के पास रांझी ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एलएल बी पढाई कर है। वर्ष 2019-2020 में आदित्य रजक के व्दारा उसे चाकू मारा गया था, जिसका केस कोर्ट मे चल रहा है।

भाई हिमांशू सिंह मढई गुटखा लेने के लिये मढई गुप्ता होटल के पास गया था उसका दोस्त पिंटू कुमार ने फोन लगाकर बताया की हिमांशू के साथ आदित्य रजक, करन , अमन उर्फ विनोद बेन शुभम दुबे वाद विवाद कर मारपीट कर रहे तो वह मढई गुप्ता होटल के पास जाकर देखा तो आदित्य रजक, करन, अमन उर्फ विनोद बेन शुभम दुबे भाई के साथ पुराने केस को कोर्ट से वापस लेने एवं आपसी समझौता करने की बात को लेकर विवाद कर रहे थे तो उसने व भाई ने केस वापस लेने से मना किये तो सभी एक राय होकर मारपीट कर दी।

सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये । उसके बाद अदित्य एवं उसके सभी साथी लोग घर जाकर घर अन्दर घुसकर घर का सीसीटीव्ही कैमरा, घर की दो खिड़कियां, लेटरिंग बाथरुम के दो दरवाजे व बाहर आंगन में खड़ी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस यू 2706 को भी तोड़फोड़ कर दिये एवं बाउंड्रीवाल भी तोड़ फोड़ कर दिये है।

Next Post

शिवपुरी में किसानों से विवाद के बाद चक्काजाम, कम तौल और थाने में अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन

Tue Nov 18 , 2025
शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा में किसान की फसल कम तौलने और थाने में अभद्रता के मामले को लेकर चल रहा चक्काजाम समाप्त हो गया है। पुलिस और व्यापारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने मुख्य मार्ग से जाम हटा लिया।यह चक्काजाम ग्रामीणों, पीड़ित किसान […]

You May Like