शिवपुरी में किसानों से विवाद के बाद चक्काजाम, कम तौल और थाने में अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा में किसान की फसल कम तौलने और थाने में अभद्रता के मामले को लेकर चल रहा चक्काजाम समाप्त हो गया है। पुलिस और व्यापारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने मुख्य मार्ग से जाम हटा लिया।यह चक्काजाम ग्रामीणों, पीड़ित किसान रामदास लोधी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने मनपुरा मुख्य मार्ग पर शुरू किया था।

लगभग तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण आवागमन ठप रहा और दर्जनों वाहन फंस गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग थी कि जब तक पुलिस और संबंधित व्यापारी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम खत्म नहीं किया जाएगा। एसडीओपी प्रशांत शर्मा मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से लंबी बातचीत की।

उन्होंने तीन प्रमुख बिंदुओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिनमें आरक्षक आनंद जैन को निलंबित करने, टीआई मनोज राजपूत को लाइन हाजिर करने और फसल कम तौलने वाले गल्ला व्यापारी वीरेंद्र बिलैया के खिलाफ एफआईआर करना शामिल है।एसडीओपी के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे मार्ग सामान्य हो गया। हालांकि, किसान रामदास लोधी, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अच्छेलाल गौतम, जिलाध्यक्ष उमेश कछवारे और युवा मोर्चा के दिनेश सगर ने कहा कि जब तक कार्रवाई का लिखित आदेश नहीं मिलता, तब तक उनकी भूख हड़ताल और धरना जारी रहेगा।

Next Post

सेंवढा विधायक ने किया पुलिस थाना भगुवाराम पुरा की बाउंड्री वॉल का लोकार्पण

Tue Nov 18 , 2025
दतिया: विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत भगुवापुरा के पुलिस थाना भगुवारामपुरा में तीन लाख लागत की विधायक निधि से निर्मित बाउंड्री वॉल का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ,एस डी ओ पी […]

You May Like